
हाथरस 17 जनवरी । मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने 17 जनवरी को नवग्रह मंदिर पर जरूरतमंद लोगों में खिचड़ी, चाय और बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन गर्ग, उपाध्यक्ष संघ गुंजन दीक्षित सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समूह की सदस्य रजनी आंधीवाल, संगीता, शोभा, शालिनी, इंदु, ममता, प्रियंबदा आदि ने भी सहयोग किया। इस प्रकार समूह ने सामाजिक सेवा के माध्यम से मकर संक्रांति की खुशी को जरूरतमंदों के साथ साझा किया।
















