
हाथरस 16 जनवरी । हाथरस में आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवीन नगर अध्यक्ष की घोषणा की। हर्ष गोयल को नगर अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने सौंपी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिकेत वाल्मीकि, जगदीश शर्मा मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ मंडल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। हर्ष गोयल के नेतृत्व में नगर स्तर पर संगठन की गतिविधियों को सशक्त बनाने और किसानों के हितों के लिए काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।






































