Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 जनवरी । बिसावर में वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण 14 फरवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वीर गोकुला जाट को जाट समाज के स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। उनकी स्मृति में बिसावर में यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। केंद्रीय मंत्री के आगमन की घोषणा के बाद से ही बिसावर और सादाबाद क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीर गोकुला जाट समिति और रालोद के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में बिसावर में एक संयुक्त समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और रालोद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वागत, मंच सज्जा, यातायात व्यवस्था, जनसमूह प्रबंधन और प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि वीर गोकुला जाट पूरे क्षेत्र के गौरव हैं और उनकी प्रतिमा का अनावरण ऐतिहासिक रूप से होगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्ययोजना तैयार की गई। रालोद नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आगमन से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष दीपू चौधरी, सोनू चौधरी, रोहतास चौधरी, श्यामवीर सिंह, नहना चौधरी, बदना पहलवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page