सिकंदराराऊ (हसायन) 15 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहोरी में पिछले महीने हुए रिटायर्ड सूबेदार गोकुल सिंह के घर लाखों रुपए की चोरी का मामला अब तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। घटना के बाइस दिन बाद भी पुलिस न तो किसी सुराग तक पहुंच पाई है और न ही चोरी का खुलासा कर सकी है। चोरी की घटना 24 दिसंबर की रात को हुई थी। शिकायतकर्ता शैतान सिंह ने बताया कि रात लगभग सवा बारह बजे तक परिवार सो रहा था। सुबह करीब चार बजे उठने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे में सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी तोड़कर सोने की चेन, अंगूठियां, हार, कुंडल, झुमकी और चांदी की कोधनी के साथ 70,000 रुपए नकद और गुल्लक में रखे 50 रुपए चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने चोरी की रिपोर्ट 30 दिसंबर को दर्ज कराई, लेकिन इसके बाइस दिन बाद भी पुलिस किसी सफलता तक नहीं पहुंची। गोकुल सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कोतवाली के चक्कर लगाकर न्याय की गुहार लगाई। उल्लेखनीय है कि सिहोरी और आसपास के कई गांवों में पिछले समय में करीब 50 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें से कई की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। इस मामले में हसायन कोतवाली पुलिस निष्क्रिय दिखाई दे रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला जी
April 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्रीमती अंजना अस्थाना पत्नी श्री
April 26, 2026
मुरसान : कलेक्ट्रेट के पास ट्रैक्टर-ट्राली का
April 25, 2026
प्रथम पुण्यतिथि : स्वर्गीय श्री अशोक बागला
April 25, 2026
मुरसान : गांव नगला शीशम में रास्ते
April 25, 2026
हाथरस में जाम और प्रदूषण से राहत
April 25, 2026
अलीगढ़ से आए मेहमान को घर में
April 25, 2026
सिकंदराराऊ : जंगले के विवाद में मां-बेटी
April 25, 2026
Weather
Hathras
2:33 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























