सिकंदराराऊ (हसायन) 11 जनवरी । थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला रति के लिंक मार्ग गोपालपुर स्थित गांव खिटौली में रविवार, 11 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे एक मकान में विद्युत शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मकान के अंदर रखा लाखों रुपए का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के समय मकान के सभी सदस्य घर के बाहर अपने पशुओं को बाड़े में बांधने गए थे। मकान की महिला सदस्य उर्मिला देवी, पत्नी सरवन सिंह, और उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पुत्र विकास कुमार ने आग की जानकारी दी। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धुंआ व आग देखकर शोर मचाया। आग की सूचना अग्निशमन फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर अपनी कोशिशों से आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट के कारण लगी आग में मकान के अंदर रखा फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, इनवर्टर बैटरी, गद्दा, पंखा, कुर्सी, एलईडी टीवी, तीन बोरा गेहूं, विद्युत केबल, समरसेबिल स्टार्टर, घरेलू सामान और लगभग 15,600 रुपये की नकदी जलकर खाक हो गई। घटना से ग्रामीण और परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को भी जानकारी दी गई है और प्रारंभिक कार्यवाही की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नियुक्ति पत्र आने से पहले ही छीन
April 21, 2026
दयानतपुर में धागा फैक्ट्री में भीषण आग,
April 21, 2026
आगरा रोड पर डंपर ने बाइक सवार
April 21, 2026
सासनी : एसबीएस यूनियन स्कूल में बच्चों
April 21, 2026
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया स्कूल आधारित
April 21, 2026
बाइक शोरूम से 85 हजार की नकदी
April 21, 2026
सादाबाद : मारपीट और जाति सूचक शब्दों
April 21, 2026
Weather
Hathras
8:41 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























