
लखनऊ 18 अक्टूबर । प्रदेश के मौसम में 23 अक्टूबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक तापमान सामान्य रहेगा, जबकि 23 अक्टूबर से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट के कारण हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। अधिकांश जिलों में इस समय दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक तापमान इसी रेंज में रहने की संभावना है।
शनिवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तापमान
- कानपुर और उरई: 35.8°C
- बहराइच: 35°C
- इटावा, चुर्क, मुरादाबाद: 30.4°C
- लखनऊ: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 20.4°C















