Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। शहर के रामलीला मैदान स्थित प्रेस क्लब ऑफ हाथरस जिला कार्यालय पर लॉयन्स क्लब आस्था एवं पंजाबी मार्केट रिटेल कपड़ा कमेटी के तत्वावधान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामानंद कुशवाहा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। एएसपी ने भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीर योद्धाओं के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामानंद कुशवाहा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा ‘योगा पंडित’ ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, रितेश वार्ष्णेय ‘बॉबी’, कोषाध्यक्ष बृजेश मिश्र, जिला महामंत्री राजदीप सिंह तोमर, मंत्री राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, ऑडिटर जिनेंद्र जैन, उमाकांत कुलश्रेष्ठ ‘बॉबी’, पुलकित जैन, शोभित शर्मा, राजू शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, बीके शर्मा, सुधीर जैन ज्वैलर्स, कमलेश जैन ‘लाल वाले’, राकेश जैन, यतीश जैन, हिमांशु जैन, अनूप जैन, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा लॉयन्स क्लब आस्था के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, दिनेश सेकसरिया, सचिव राहुल बर्मन, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप छाबड़ा, राजेश कुमार शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आनंद सेकसरिया, नंदकिशोर गर्ग, बल्लू लोहिया, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रमन मूर्ति शर्मा, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संजीव जैन ‘भूरा’, धीरज जैन ‘रिंकू’, डिम्पल जैन, मुरारीलाल शर्मा, मौनू कुरैशी, माधव अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, निशू अग्रवाल, युगल अग्रवाल, जीतू चौधरी, श्वेतांक जैन, कपिल पाठक, बल्लभ वार्ष्णेय, डॉ. योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रिटेल कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष हरीश आहूजा, योगेंद्र कुमार, मुरारीलाल वार्ष्णेय, भानू तोमर, मनोज, राजेश वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page