Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अक्टूबर। मेला श्री दाऊजी महाराज में 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन में हरियाणवी अभिनेत्री एवं डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रशासन ने रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर से यह निर्णय जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले संगीत सम्मेलन में सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द किया गया है, जबकि सम्मेलन में शामिल होने वाले अन्य सभी कलाकारों के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। प्रशासन के इस निर्णय के बाद अब 6 अक्टूबर के संगीत सम्मेलन में सपना चौधरी प्रस्तुति नहीं देंगी। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द किया गया है और अन्य कलाकारों के कार्यक्रमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। मेला परिसर में श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page