हाथरस 11 फरवरी । सादाबाद विधानसभा ब्लॉक मुरसान के गॉव चौकडा की रहने वाली 17 वर्षीय पूजा पुत्री विनोद चौधरी मुरसान ब्लॉक रोड स्थित आर एम पी इंटरमीडिएट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी।अचानक क्लास में पढ़ने के दौरान उनके पेट मे तेज दर्द हो जाने पर उन्हें तत्काल उपचार हेतू सरस्वती वीणा हॉस्पिटल मुरसान में भर्ती कराया गया। जहा उन्हें मृत्य घोषित कर दिया गया। उन्हें मुरसान पुलिस द्वारा जिला बागला अस्पताल पोस्टमार्टम ग्रह लाया गया। सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जिला बागला अस्पताल पोस्टमार्टम ग्रह पहुचे। पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांतवा दी। और स्वयं ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस घटना को लेकर रामेश्वर उपाध्याय ने गहरा दुख प्रकट किया। इस मोके पर रामवीर सिंह, मुकेश सिंह, रमेश, हरदेव, जीतू गीतम, रिंकू, धर्मेद्र रवि शर्मा तन्नू शर्मा आदि थे।