Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 30 अक्टूबर। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी की उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, गांव पटैनी निवासी ओमवीर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी पायल पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त की समस्या से पीड़ित थी। शुक्रवार शाम अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में ही परिवार के लोग बिलखने लगे। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए किशोरी के शव को अपने साथ गांव ले गए। मृतका तीन बहनों में से एक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page