हाथरस (मुरसान) 23 जुलाई। ब्लॉक रोड पर करीब दो माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार रात उपचार के दौरान घर पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सर्वेश देवी निवासी इगलास रोड, गड़रियान मोहल्ला, मुरसान ने बताया कि उनके पति अमितपाल सिंह (30) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि 21 मई की रात करीब 8:30 बजे अमितपाल अपने मित्र लवकुश के साथ मुरसान के बंका रोड स्थित नगला बाबू गांव के पास टहल रहे थे। तभी हाथरस निवासी कपिल रावत तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में अमितपाल सिंह और लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अमितपाल को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ और बाद में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ में उनके सिर का ऑपरेशन भी किया गया था। पीड़िता ने बताया कि इस मामले में 14 जून को मुरसान कोतवाली में बाइक चालक कपिल रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पिछले करीब 15 दिनों से अमितपाल का घर पर उपचार चल रहा था। बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
September 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में धूमधाम से
September 6, 2026
घरों के बाहर खेल रहे चार बच्चों
September 6, 2026
बारिश के बीच समरसेबल का स्टार्टर छूते
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
September 6, 2026
रविवार (06/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 6, 2026
मेला कार्यक्रमों के लिए बजट पूर्व की
September 6, 2026
सठिया में आवारा कुत्तों का आतंक, चार
September 6, 2026
Weather
Hathras
6:18 pm,
Sep 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













