Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवालय परसारा में योगशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट, जो अखिल भारतीय परिषद (प्रधान संगठन) के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हाथरस के जिला महामंत्री भी हैं, ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगशाला में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत सहायक देवेंद्रपाल सिंह, गुरूद्दत शर्मा हरपाल सिंह, हरिशंचंद्र, रनवीर सिंह, इकरार खां सोनिया प्रजापति, जावेद खां,मुनेश ठाकुर, रंजीत ठाकुर, राजेंद्र सिंह, अतर सिंह, डेविड, ओमकार सिंह, रमेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page