हाथरस (मुरसान) 18 मई । क्षेत्र के गांव बमनई के पास एक युवक के साथ छह लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने दो नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। योगेश निवासी गांव बमनई का कहना है कि 17 मई की शाम को उनका बेटा मनोज नवनिर्मित एक्सप्रेस-वे के पास अपने खेत पर रखवाली करने गया था। इसी दौरान पड़ोस के गांव गदाई के छोटू पुत्र हीरालाल, बॉबी पुत्र रतन सिंह और चार अन्य लोग खेत पर आ गए। उन्होंने मनोज के साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की है। आरोप है कि हमलावरों ने मनोज को बेहोश कर उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। मनोज को मरणासन्न समझकर व मौके से फरार हो गए। मुरसान थानाध्यक्ष अरविन्द सक्सेना का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
6:08 am,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















