Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ ) 16 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव मानिकपुर में शुक्रवार शाम को सहपऊ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 17 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद कर जब्त की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। बरामद सामग्री का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि कोतवाली पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से गांव मानिकपुर में विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए करीब 17 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली। पुलिस बरामद सामग्री के प्रकार और उसके इस्तेमाल से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page