Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ ) 16 अक्टूबर। क्षेत्र के मढ़ाका गांव में शुक्रवार को किसान के खेत में छह फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। खेत में अजगर दिखाई देने पर लोगों ने सर्प मित्र केपी सिंह को सूचना दी। मौके पर पहुंचे केपी सिंह ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान पहलाद सिंह के खेत में अजगर दिखाई दिया। उसे देखकर खेत में काम कर रहे लोग सतर्क हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे सर्प मित्र केपी सिंह ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने सर्प मित्र केपी सिंह के प्रयास की सराहना की। उन्होंने किसानों से खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना देने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page