Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 नवंबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध हाथरस जिले के विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं, प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं और मूल्यांकन संबंधी गतिविधियां एक जनवरी से शुरू होंगी। इसे देखते हुए विद्यालय प्रबंधन प्रयोगशालाओं को तैयार करने के साथ विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य और असेसमेंट समय पर पूरा कराने में जुट गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए विद्यालयों में आवश्यक उपकरण, रसायन और अन्य प्रायोगिक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। विद्यालयों को परीक्षाओं की शुचिता, निष्पक्षता और समयबद्धता बनाए रखने के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा। सीबीएसई के परीक्षा उप-नियमों के तहत हाथरस सहित मैदानी क्षेत्रों और नियमित सत्र वाले विद्यालयों के लिए एक जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

डीआईओ डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से नियमित सत्र के विद्यालयों के संचालन और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश स्पष्ट किए गए हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाएं पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page