Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 11 नवंबर। रसमई स्थित बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन की गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। साथ में मौजूद बिजलीकर्मी आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, कर्मचारियों में विद्युत अधिकारियों की कार्यशैली और सुरक्षा इंतजामों को लेकर रोष व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार ऊंचागांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह रसमई बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। गुरुवार दोपहर वह गांव कजरौठी और पोदा के मध्य हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया और वह गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ा। घटना को देखकर मौके पर मौजूद अन्य बिजलीकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने बिना देर किए उसे उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संविदा लाइनमैन की मौत की खबर फैलते ही सादाबाद क्षेत्र में तैनात अन्य संविदा लाइनमैन और बिजलीकर्मी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। साथी कर्मचारी की असमय मौत से उनमें गहरा दुख और आक्रोश दिखाई दिया। कर्मचारियों ने विद्युत विभाग में काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर ऊंचागांव चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में साथी कर्मचारियों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
मुरसान : श्री हनुमान जी महाराज मंदिर के प्रांगण में हुआ भव्य श्रीराम कथा महोत्सव, “प्रभु से कृपा नहीं, करुणा मांगिए” – कौशल जी महाराज, दो दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने की सहभागिता
अलीगढ़ : मंगलायतन विश्वविद्यालय के 257 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन
मथुरा : राष्ट्रीय मंच पर कुनाल वर्मा ने बढ़ाया राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी का गौरव, एम.फार्मा छात्र को शोध प्रस्तुतीकरण में मिला तृतीय पुरस्कार, मधुमेह उपचार में हृदय और गुर्दों की सुरक्षा पर किया महत्वपूर्ण शोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page