Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 1 नवंबर। जनपद में रविवार, 01 नवंबर 2026 को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में परीक्षा के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ तैनात रहा। परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अन्य जनपदों से परीक्षा देने के लिए हाथरस पहुंचे अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष रूप से ‘May I Help You’ सहायता केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों के माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों की जानकारी, सही रास्ते और आवागमन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। पुलिसकर्मियों ने सहयोगात्मक व्यवहार और तत्परता के साथ अभ्यर्थियों की मदद की तथा उन्हें निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहयोग प्रदान किया। परीक्षा के दौरान जनपद की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय रहा। प्रमुख मार्गों, परीक्षा केंद्रों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास यातायात के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और प्रभावी यातायात प्रबंधन के चलते अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के साथ ही आमजन को होने वाली असुविधा को भी न्यूनतम रखने के प्रयास किए गए।

PET-2026 में शामिल होने के लिए हाथरस पहुंचे अभ्यर्थियों ने पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। परीक्षार्थियों ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था अच्छी रही और पुलिसकर्मियों ने हर स्तर पर सहयोग किया। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर स्थापित ‘May I Help You’ सहायता केंद्रों से मिले मार्गदर्शन के कारण उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली। अभ्यर्थियों ने हाथरस पुलिस की सक्रियता, बेहतर प्रबंधन और सहयोगात्मक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इन व्यवस्थाओं से परीक्षार्थियों को राहत मिली और परीक्षा के दौरान आवागमन संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिली। पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में हाथरस पुलिस ने PET-2026 के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पुलिस के व्यापक इंतजामों और बेहतर समन्वय के चलते जनपद में परीक्षा का आयोजन सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page