Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

आज की ताजा खबर

हाथरस में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी कोर्स, नकली मार्कशीट! नर्सिंग कॉलेज पर छात्रों को ठगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

हाथरस 17 अक्टूबर । जिले में फर्जी नर्सिंग कॉलेज के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। हसायन रोड स्थित निजामतपुर के उड़ान ग्रुप ऑफ एजुकेशन और लौंग श्री देवी लाल कॉलेज, नगला आल पर फर्जी कोर्स संचालित करने, कूटरचित अंकतालिकाएं देने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। छत्तरपुर निवासी ज्योति पत्नी सुशील कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया, जिसके आधार पर मामले में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। परिवाद के अनुसार, वर्ष 2021 में उज्ज्वल सेंगर पुत्र मानपाल, मानपाल सिंह पुत्र रूकमपाल सिंह निवासी निजामतपुर और रितेश कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी मान महौ पीड़िता के घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हसायन रोड पर उड़ान ग्रुप ऑफ एजुकेशन कॉलेज खोला गया है, जहां एएनएम और डी-फार्मा के कोर्स उपलब्ध हैं और योजना के तहत प्रवेश दिलाया जा सकता है। आरोप है कि उज्ज्वल सेंगर ने खुद को कॉलेज का प्राचार्य और रितेश कुमार ने वाइस प्रिंसिपल बताया। उनकी बातों पर विश्वास कर पीड़िता ने प्रवेश ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि कॉलेज में प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद हर साल फर्जी परीक्षाएं कराई गईं। इन परीक्षाओं में उसके साथ भानू प्रताप, विमल, रामजीत, जितेंद्र, दीपक कोहली समेत 10 से 20 छात्रों को बैठाया जाता था। परिणाम मांगने पर कथित तौर पर फर्जी वेबसाइट तैयार कर रिजल्ट कार्ड और मार्कशीट उपलब्ध कराई गई। पीड़िता को जीएनएम का रोल नंबर भी दिया गया। बाद में जब वह एक निजी अस्पताल में नौकरी के लिए पहुंची और दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच कराई गई, तो उसके रजिस्ट्रेशन और अंकतालिका फर्जी बताए गए। परिवाद में 14 अगस्त  की घटना का भी उल्लेख किया गया है। ज्योति के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे वह शिकायत करने कॉलेज पहुंची तो चौकीदार रामप्रकाश ने उसे शाम को आने के लिए कहा। आरोप है कि शाम को भानू प्रताप, पूनम और सुशील के साथ दोबारा पहुंचने पर वहां मानपाल, स्वर्णलता पत्नी मानपाल, प्रेमचंद सिंह, रामप्रकाश और दो-तीन अन्य लोग मौजूद थे। फर्जीवाड़े को लेकर बात करने पर कथित तौर पर आरोपितों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर दिया, जिसमें सुशील और राधे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। ज्योति का दावा है कि प्रत्येक छात्र से एक से डेढ़ लाख रुपये तक फीस वसूली गई। उसका कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।  

October 17, 2026

हाथरस में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी कोर्स, नकली मार्कशीट! नर्सिंग कॉलेज पर छात्रों को ठगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

और पढ़ें

पिता की हत्या के मामले में पत्नी और सौतेली बेटी हिरासत में, इंस्टाग्राम पर हैं नौ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

और पढ़ें

खेत की बाड़ में करंट से सात बंदरों और कुत्ते की मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

और पढ़ें

19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी और महानवमी, जानिए हवन-पूजन और कन्या पूजन का शुभ समय, अष्टमी और नवमी तिथि का एक ही दिन संयोग, सुबह 10:51 बजे अष्टमी समाप्त होकर शुरू होगी नवमी तिथि

और पढ़ें

आसुरी संप्रदाय पर दैवीय संप्रदाय के विजय का प्रतीक नवरात्री शांता बहिन

और पढ़ें

बीएफएसआई क्षेत्र में करियर पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

और पढ़ें

हाथरस शहर

सादाबाद

सादाबाद : तीरंदाजी में आदित्य ने मारी बाजी, बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

सादाबाद : तीरंदाजी में आदित्य ने मारी बाजी, बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

October 17, 2026

सादाबाद 17 अक्टूबर । बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई।

सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में जोड़े नए नाम

सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में जोड़े नए नाम

October 17, 2026

सादाबाद 17 अक्टूबर । निर्वाचन आयोग के निर्देश पर न्याय पंचायत कुरसंडा में मतदाता सूची

सिकंदराराऊ

सिकन्दराराऊ में धूमधाम से निकली भव्य राम बारात, धार्मिक झांकियों ने मोहा नगरवासियों का मन, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सिकन्दराराऊ में धूमधाम से निकली भव्य राम बारात, धार्मिक झांकियों ने मोहा नगरवासियों का मन, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

October 15, 2026
सिकंदराराऊ : स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर, कासगंज रोड पर छोटी टिकरी गांव के पास हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार

सिकंदराराऊ : स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर, कासगंज रोड पर छोटी टिकरी गांव के पास हुआ हादसा, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार

October 15, 2026
हसायन : अज्ञात वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ा विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित

हसायन : अज्ञात वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ा विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित

October 15, 2026
हसायन : क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश, पकी और कटी पड़ी धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

हसायन : क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश, पकी और कटी पड़ी धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

October 15, 2026
हसायन : क्षेत्र के राम नगरिया गांव में सालों से जलभराव, ग्रामीण परेशान, गंदगी और बीमारियों का खतरा, जल निकासी व साफ-सफाई की व्यवस्था का इंतजार

हसायन : क्षेत्र के राम नगरिया गांव में सालों से जलभराव, ग्रामीण परेशान, गंदगी और बीमारियों का खतरा, जल निकासी व साफ-सफाई की व्यवस्था का इंतजार

October 15, 2026

सासनी

जबरन शादी और पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर

जबरन शादी और पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर

October 10, 2026
सासनी में प्रसव के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत, नवजात सुरक्षित, अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप

सासनी में प्रसव के बाद 27 वर्षीय महिला की मौत, नवजात सुरक्षित, अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप

October 10, 2026
सासनी के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के जीर्णोद्धार की उम्मीद बढ़ी, भाजपा नेता यतेन्द्र शर्मा की पहल पर आयुष मंत्री ने विभाग को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

सासनी के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के जीर्णोद्धार की उम्मीद बढ़ी, भाजपा नेता यतेन्द्र शर्मा की पहल पर आयुष मंत्री ने विभाग को दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

October 9, 2026
सासनी में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत, श्रीरामलीला महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बैंड-बाजों और दर्जनों झांकियों ने मोहा मन

सासनी में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात, जगह-जगह हुआ स्वागत, श्रीरामलीला महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बैंड-बाजों और दर्जनों झांकियों ने मोहा मन

October 8, 2026
सासनी में ऑटो पलटने से दंपती घायल, पत्नी की हालत गंभीर, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद रिजवाना अलीगढ़ रेफर

सासनी में ऑटो पलटने से दंपती घायल, पत्नी की हालत गंभीर, आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद रिजवाना अलीगढ़ रेफर

October 8, 2026

नौकरियां

Facebook Page

X (Twitter)

Advertisement

खेल

आसपास

News Category

You cannot copy content of this page