Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

आज की ताजा खबर

हाथरस में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठगने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हाथरस 18 अक्टूबर । शहर की आवास विकास कॉलोनी में ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भ्रमित कर उसके सोने के आभूषण ठगने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने आभूषण बरामद कराने की मांग की है। पीड़िता राजरानी पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिंह, निवासी मकान नंबर 4/125, आवास विकास कॉलोनी ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे वह चकलेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जब वह अपनी गली में पहुंचीं, तभी करीब 20 वर्ष उम्र के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला से कहा कि वह बहुत परेशान हैं और उन्हें सब कुछ पता है। युवकों ने उनके घर में किसी की मृत्यु होने की बात कहकर डराया और दावा किया कि वे सब कुछ ठीक कर सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ में एक कागज दिया, जिस पर फूंक मरवाई और उसे जलवा दिया। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने उन्हें इस तरह भ्रमित किया कि वह उनकी बातों में आ गईं। महिला का आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए। इसके अलावा उनके गले में पहनी सोने की चेन भी ले गए, जिसमें सोने का पेंडेंट और आठ सोने के मोती लगे हुए थे। आभूषण लेकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब महिला को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और ठगे गए सोने के आभूषण बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल, पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।    

October 18, 2026

हाथरस में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर सोने के आभूषण ठगने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

और पढ़ें

हाथरस में मां-बेटी को रेप और गोली मारने की धमकी देने का आरोप, गांव में जाने से भी रोकने की शिकायत

और पढ़ें

हाथरस में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

और पढ़ें

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से हटकर भाजपा प्रदेश मंत्री के आवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, सासनी में यतेन्द्र शर्मा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, सपा और राहुल गांधी पर साधा निशाना

और पढ़ें

सादाबाद में विशाल रथ पर सवार होकर निकले भगवान परशुराम, केबिनेट मंत्री मनोज पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने किया शुभारंभ

और पढ़ें

जोगिया में चकरोड से हटाया अवैध अतिक्रमण, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत

और पढ़ें

सादाबाद

सादाबाद : सड़क हादसों में किशोरी सहित तीन घायल, मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

सादाबाद : सड़क हादसों में किशोरी सहित तीन घायल, मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

October 18, 2026

सादाबाद 18 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में

सिकंदराराऊ

सासनी

नौकरियां

Facebook Page

X (Twitter)

Advertisement

खेल

आसपास

News Category

You cannot copy content of this page