हाथरस (मुरसान) 27 अक्टूबर। मुरसान में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुरसान पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ जिले के जवार निवासी आरिफ पुत्र खलील खां ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की शाम वह हाथरस में अपने अधिवक्ता के कार्यालय से बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे टिमरली रेलवे फाटक से जवार जाने वाले रास्ते पर पोखर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हाथरस निवासी हसनैन और मोइन ने उनकी चलती बाइक पर डंडा मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने सरिया और डंडों से हमला कर दिया। वहीं, सादाबाद निवासी वकील और दो अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। हमले में आरिफ के पैर, घुटने, पसलियों और कंधे पर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
Check latest article from this author !
घर में निकला जहरीला सांप, बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
October 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
ई-रिक्शा और 1500 रुपये लेकर फरार होने
October 27, 2026
घर में निकला जहरीला सांप, बच्चों की
October 27, 2026
अग्रवाल नारी जागृति मंच ने धूमधाम से
October 27, 2026
मंगलवार (27/10/26) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
October 27, 2026
हाथरस पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण,
October 27, 2026
जूनियर प्रीमियर लीग: रॉयल स्ट्राइकर्स और वर्मा
October 27, 2026
हाथरस के मेला दाऊजी महाराज पंडाल में
October 27, 2026
Weather
Hathras
9:48 pm,
Oct 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








