हाथरस (मुरसान) 18 नवंबर। क्षेत्र के गांव गोपालपुर के पास खेत पर बने कमरे को निशाना बनाकर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। गांव गोपालपुर निवासी रामवीर सिंह का कहना है कि उनके खेत पर एक कमरा बना हुआ है। चोरों ने कमरे को निशाना बनाते हुए वहां रखा एक बैटरी, एक झटका मशीन, एक गैस सिलेंडर और समरसेबल का स्टार्टर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर रामवीर सिंह ने कमरे में जाकर सामान की जांच की तो वहां से उक्त सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से चोरों की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। खेत पर बने कमरे से सामान चोरी होने की घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। पीड़ित रामवीर सिंह ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए सामान की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
किशोरी से छेड़छाड़ कर मारपीट का आरोप, बचाने आए तहेरे भाई को भी पीटा
November 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
पोखर ओवरफ्लो होने से ग्रामीण परेशान, गलत
November 18, 2026
किशोरी से छेड़छाड़ कर मारपीट का आरोप,
November 18, 2026
पान मसाले की पीक ने कराया बवाल,
November 18, 2026
अचानक तबीयत बिगड़ने से दो महिलाओं की
November 18, 2026
गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में चले
November 18, 2026
दहेज में स्विफ्ट कार न मिलने पर
November 18, 2026
ससुर पर छेड़छाड़, पति पर ट्रेन से
November 18, 2026
Weather
Hathras
10:30 pm,
Nov 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




