Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 नवंबर। क्षेत्र के गांव जटोई में दो दिन से रह रहे करीब 60 वर्षीय अज्ञात भिखारी की मंगलवार सुबह मौत हो गई थी। बुधवार शाम तक भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बीमार हालत में उसे गांव के एक ग्रामीण ने अपने मकान के बाहर बरामदे में रहने की जगह दी थी। मंगलवार सुबह ग्रामीण ने उसे मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति करीब दो दिन पहले गांव में भीख मांगने आया था। उसकी तबीयत खराब देखकर गांव निवासी मलखान सिंह ने उसे अपने मकान के बाहर बरामदे में ठहरने की जगह दे दी थी। वह गांव में लोगों से आटा मांगकर अपना गुजारा करता था। दो-तीन दिन बाद गांव आता और फिर अपने ठिकाने पर लौट जाता था। हालांकि, वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page