Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 मई। वीरेंद्र सिंह राणा विधायक सिकंदराराऊ द्वारा महाराणा प्रताप नगर स्थित अपने आवास पर ग्राम प्रधानों का स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी ग्राम प्रधानों को आगामी छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय ग्रामीण विकास एवं जनहित को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता से गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर चेयरमैन पुरदिलनगर श्री हर्षकांत कुशवाहा जी, मंडल अध्यक्ष अगसौली श्री जितेंद्र प्रताप राजपूत जी, ग्राम प्रधान सुल्तानपुर श्री संतोष जी, ग्राम प्रधान सिहोरी श्री जितेंद्र सिंह जी, ग्राम प्रधान दोकेली श्री हरिप्रसाद जी, ग्राम प्रधान जनसोई श्री नन्नू सिंह जी, ग्राम प्रधान नारई श्री अशोक कुमार जी, श्री प्रवेश शर्मा जी, श्री वीरेश पुंढ़ीर जी, श्री संजय पुंढ़ीर जी, श्री आकाश तोमर जी, श्री सुरेश चौहान जी, श्रीमती शशि राघव जी, श्री वीरेंद्र सविता जी, श्री आकाश सिंह जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page