Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 नवंबर। जिला खेल कार्यालय, द्वारा प्रदेश स्तरीय ओपन महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल 23 नवंबर को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं, मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल 24 नवंबर को सुबह 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में संपन्न होगा। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक जनपद जौनपुर में किया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय ने चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को निर्देशित किया है कि वे अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर पहुंचें। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page