Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 27 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्त समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र सुविधाओं, शैक्षणिक संसाधनों और नए शैक्षणिक सत्र के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सहमति जताई गई। बैठक के दौरान समिति ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट किए गए वार्षिक वित्तीय विवरणों और वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट की समीक्षा करते हुए उसे अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की अनुदान राशि के सुचारू व पारदर्शी संचालन के लिए नए बैंक खाते खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में नए ईआरपी सिस्टम में वित्तीय मॉड्यूल के क्रियान्वयन और 2026 बैच के नए प्रवेशों से जुड़ी वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विभागाध्यक्षों तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों की वित्तीय शक्तियों व अधिकारों के संशोधन पर भी सहमति बनी। वित्त अधिकारी मनोज गुप्ता ने पिछली बैठक के प्रस्तावों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व श्रेष्ठ शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। इस दिशा में वित्त समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही समिति विश्वविद्यालय के समग्र विकास को सुदृढ़ वित्तीय आधार देती है। बैठक में कुलसचिव कमांडर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, वित्त सलाहकार अतुल गुप्ता, प्रो. राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page