अलीगढ़ 27 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी व एमआईपीईआर में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए नए परिंदे फ्रेशर पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, प्रो. दशरथ सिंह, प्राे. सरफराज आलम, प्रो. मकसूद अली ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय में नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डांस, गायन और कविता पाठ जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आकर्षक अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिताओं और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर अंशु को मिस्टर फ्रेशर तथा लुबना को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, रोहित को मिस्टर इवनिंग और दीक्षा को मिस इवनिंग के खिताब से सम्मानित किया गया। समन्वयक शिवांगी द्विवेदी रहीं। संचालन हर्ष व पीयू ने किया।









