Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 नवंबर। विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की ग्राम पंचायत गंगापुर में गांव के मुख्य आवागमन मार्ग पर फैली बेशुमार गंदगी से ग्रामीणों,स्कूली बच्चों व आम जनता जर्नादन के जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के मुख्य मार्ग पर गंदगी के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।अपने घरों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन करीब चार साल बीत जाने के बाद भी चकरोड की समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी बनी हुई है।ग्रामीणों  ने संबंधित अधिकारियों से गांव के मुख्य मार्ग की साफ-सफाई कराने तथा चकरोड की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।जिससे गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page