Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 21 नवंबर। विकासखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण अंचल में सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार बाइस नवंबर को अठानवें बूथों पर पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं।कस्बा हसायन स्थित नगला रति मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी एवं सघन पल्स पोलियो अभियान के नोडल अधिकारी वरुण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रविवार बाइस नवंबर को क्षेत्र में तेइस सेक्टर के इक्यानवें बूथ और सात ट्रांजिट स्थल पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वह अपने बच्चों को निर्धारित बूथों पर पहुंचाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं,जिससे बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।शनिवार इक्कीस नवंबर को रविवार बाइस नवंबर से संचालित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई।शीत श्रंखला कक्ष के बाहर वैक्सीन कैरियर पर ग्राम बूथ के नाम पर्ची चस्पा कर रखवा दिए गए है।कोल्ड चैन हैंडलर रवेन्द्र सिंह ने सभी सेक्टर प्रभारियो को मार्कर, टैलीशीट,गणना प्रपत्र फार्म उपलब्ध करा दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page