Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई। जनपद न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सतत सीखने के साथ-साथ स्वस्थ कार्य वातावरण का निर्माण करना था। स्वास्थ्य जांच शिविर में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। टीम में डॉ. मणिक रस्तोगी, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार, दिलीप कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ अजीत कुमार और सोनू कुमार शामिल रहे। शिविर के दौरान न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परीक्षण किए गए तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय, हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page