Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 सितम्बर । विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को शहर में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए अभियान में हाथरस टाउन और नवीपुर टाउन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्रों में कुल 8 उपभोक्ताओं को अलग-अलग माध्यमों से विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

हाथरस टाउन में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाथरस टाउन के अंतर्गत उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार उपखंड अधिकारी विशाल निषाद के निर्देशन में विद्युत चोरी के विरुद्ध मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने 5 उपभोक्ताओं को अलग-अलग माध्यमों से विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग द्वारा सभी के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

नवीपुर टाउन में 3 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

इसी क्रम में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नवीपुर टाउन के अंतर्गत भी उच्चाधिकारियों के आदेश पर अवर अभियंता के निर्देशन में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने 3 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। इनके विरुद्ध भी संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। विद्युत विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विद्युत चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। एक ही दिन में हाथरस टाउन और नवीपुर टाउन क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page