Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 नवंबर । नगर में 136वें वार्षिक कंस वध एवं श्रीकृष्ण-बलराम प्रस्थान कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को रामलीला मैदान में भव्यता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर मधुर कृष्णलीला का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। हाथरस रोट समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजकों में विमलेश शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, बीनेश शर्मा, उमेश शर्मा, डॉ. शेखर शर्मा और अमित श्रोती आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की संरक्षक IAS प्रशांत शर्मा की पत्नी एड पॉलोमी शुक्ला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page