Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश व निपुण शिविर का समापन शुक्रवार शाम को हुआ। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सत्यप्रिया बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मार्गदर्शन रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीरज उपाध्याय और डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल की प्रादेशिक सहायक संगठन आयुक्त (गाइड) कविता पाण्डेय रहीं। शिविर के समापन समारोह में रोवर्स-रेंजर्स ने मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राध्यापकों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। ट्रेनर विकास कुमार के मार्गदर्शन में रोवर्स-रेंजर्स टीम द्वारा लगाए गए टेंटों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद टेंट पिचिंग, फूड प्लाजा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में महादेवी वर्मा टोली ने प्रथम और रानी लक्ष्मीबाई टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फूड प्लाजा प्रतियोगिता में भगत सिंह टोली प्रथम तथा रानी लक्ष्मीबाई टोली द्वितीय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनु, डिपल और सौरभ ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। समारोह में रोवर्स-रेंजर्स को दीक्षा भी प्रदान की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिविर के अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्या डॉ. सत्यप्रिया बंसल ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने और अपनी अलग पहचान बनाने का संदेश देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि कविता पाण्डेय ने शिविर को बेहतर बनाने के नियमों की जानकारी दी और सरकारी सेवाओं में रोवर-रेंजर गतिविधियों के लाभबताए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने किया, जबकि रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीरज उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page