Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 31 मार्च । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित लोटस हाउस राजयोग कक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र की संचालिका और राजयोग शिक्षिका बी.के.शांता बहन का जन्मदिन मनाया गया।संगठन की प्रमुख कार्यकर्त्ता बहनों ने यह आयोजन किया।बी.के.शांता बहन हाथरस जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान और नारी सशक्तिकरण अभियान जैसे कार्यक्रमों का भी संचालन करती हैं।प्रातःकालीन राजयोग कक्षा में उपस्थित सभी कार्यकर्त्ता बहनों ने उन्हें बधाई दी और दीर्घायु की कामना की।बी.के.शांता बहन ने अपने संबोधन में कहा कि जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन करना चाहिए,लेकिन उन्हें बुझाना नहीं चाहिए।उन्होंने परम पिता परमेश्वर परमात्मा शिव को मनुष्य रूप में जन्म देने के लिए धन्यवाद देने चाहिए।मनुष्य संसारिक जीव ज्ञान और भक्ति के माध्यम से परमात्मा से मिलने की इच्छा जागृत होती है।बी.के. शांता बहन ने समाज से बेटियों का सम्मान करने का भी आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बेटियों को परम पिता परमेश्वर भगवान शिव की शक्ति बनाकर उनके जीवन को हीरे के समान श्रेष्ठ बनाना चाहिए।बी.के. शांता बहन ने इस अवसर पर ईश्वरीय महावाक्यों का सार समझाते हुए कहा कि यह कलियुग के अंत और सतयुग के आदि के मध्य का कल्प है।इसमें परमपिता परमात्मा शिव के द्वारा रचित रचा गया राजयोग अश्वमेघ अविनाशी रूद्र गीता ज्ञान यज्ञ है।उन्होंने बताया कि इसमें संस्कारों का परिवर्तन करके इंसान को देवत्व की ओर ले जाया जाता है,इसलिए इसकी कर्तव्यनिष्ठा से संभालकर रखना आवश्यक है।रामपुर ब्रह्मकुमारीज की संचालिका बी.के.मीना बहन ने कहा कि कमियों की ओर ध्यान न देकर स्नेह द्वारा सभी की माता की तरह पालन करना कोई शांता दीदी से सीखे।उन्होंने बी.के.शांता बहन के सेवाभाव की सराहना की।बी.के.मीना बहन,बी.के.दुर्गेश बहन,बी.के.नीतू बहन,बी.के श्वेता बहन,बी.के.वंदना बहन,बी.के.पूजा बहन,बी.के.मोनिका बहन,बी.के.अस्मिता बहन,बी.के.लवली बहन और बी.के.मोहिनी सहित अन्य बहनों ने बी.के.शांता दीदी को चुनरी और ताज पहनाकर उनका स्वागत किया।बी.के.शांता बहन ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर हसायन कस्बा की कन्या रेशु,संगीता,भावना,अंशु,किंजल,भूमि,अम्बिका,खुशी,रूचि को अंग वस्त्र पटका पहनाकर सम्मान भी किया।कार्यक्रम में मुकेश कुमार,राधा,भगवेंद्र, ओमप्रकाश, प्रेमलता, द्रोपा, जितेंद्र, मीरा, हाथरस जंक्शन से बी.के.मीना दीदी, मडराक से नीतू दीदी,सोनाई से दुर्गेश दीदी,हसायन से बी.के.उमा दीदी,श्वेता बहन,लवली बहन,वंदना बहन,मोनिका बहन,पूजा बहन,अस्मिता बहन, किशन वर्मा दादाजी,भवतेन्द्र भाई,करण सिंह यादव,ओम प्रकाश दादाजी,लक्ष्मी और महो से सारिका बहन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page