Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ  16 फरवरी | मंगलायतन विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहींजिनके माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिली। छात्र परिषद के अनुशासन और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. पूनम रानी के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिव तांडव‘ और भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि संपूर्ण परिसर शिवमय हो उठा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा ने विद्यार्थियों के सम्मुख सत्यम शिवम सुंदरम‘ की अत्यंत मार्मिक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए उन्हें अनुशासनलोक-कल्याण और प्रथम सेवक‘ की भावना के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम  में  छात्र निखिल जैनरेशु की विशेष प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में प्राध्यापक मयंक जैनपरिषद अध्यक्ष अनुरागसाहस श्रीवास्तव  ,चुलबुलसोमीअमन ,मोहित ,अनन्या ,शिवांकित  यश , चंचलरितिका,दीपकसंदीप,युवराजकौशल एवं छात्र परिषद के समस्त सदस्य योगदान रहा। इस दौरान विवि छात्रावास के अधीक्षक  कप्तान लक्ष्मण सिंह और सूबेदार मांगीलाल डॉ. रेखा रानीतरुणा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. आकांक्षा सिंह  द्वारा आभार  व्यक्त  किया  भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page