Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ  16 फरवरी | मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय  सेवा योजना (एनएसएस) की  प्रथम इकाई  का सात दिवसीय विशेष शिविर मिर्जापुर गाँव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा उपाध्याय के  निर्देशन में आयोजित इस शिविर के समापन के अवसर पर ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गाँव में स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम रानी ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों को  अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना सिखाते हैं।  सात दिनों तक चले इस शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य, योग, तनाव प्रबंधन, स्वरोजगार, स्टार्टअप जागरूकता, ट्रैफिक नियमों और नागरिक अनुशासन, पर्यावरण, पौधरोपण  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के सही उपयोग, नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली और जलवायु परिवर्तन में युवाओं की भूमिका पर भी विशेष चर्चा की गई। लोककला और लोक संस्कृति के माध्यम से भारतीय परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्वयंसेवकों द्वारा किए गए । इनमें ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्राध्यापक मयंक जैन और मुकेश ठेनुआ का विशेष सहयोग रहा।  ग्रामवासियों में रवि कुमार, विपिन सत्तो, अंकुश, पुष्पा, राधा आदि ने विश्वविद्यालय की इस पहल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page