सादाबाद 09 जनवरी । राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के नौवें दिन एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मृदुला गौतम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स के स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्राचार्या ने स्वयंसेवकों से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा प्रभारी ने केंद्र सरकार की ‘राहवीर योजना’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन और सम्मान देना है। प्रभारी ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा मित्र और राहवीर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सत्यप्रिया बंसल, डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, प्रोफेसर देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. राधा शर्मा, डॉ. अनुराधा अग्रवाल, ओमकार वर्मा, अमित कुमार और ओम सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में इनामी बदमाशों ने पुलिस पर
April 10, 2026
स्वयं सहायता समूह के खाते में बड़ी
April 10, 2026
हसायन में ‘लखपति दीदी’ बनाने की मुहिम
April 10, 2026
हसायन : उत्कृष्ट कार्य करने वाले SBI
April 10, 2026
हसायन : पति से फोन पर विवाद
April 10, 2026
यमुना में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा,
April 10, 2026
सिकंदराराऊ : नौ साल से दर-दर भटक
April 10, 2026
Weather
Hathras
5:55 am,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























