Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 फरवरी । धनौली से मढनई गांव तक 1100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधायक प्रदीप चौधरी ने किया। यह सड़क आजादी के बाद पहली बार बन रही है, जिससे ग्रामीणों का वर्षों पुराना इंतजार खत्म हुआ। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप चौधरी का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने अपनी खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क वर्षों से उनकी प्रमुख मांग थी। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सादाबाद क्षेत्र के हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क केवल रास्ता नहीं होती, बल्कि यह विकास की राह होती है। इस सड़क से धनौली और मढनई के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी। विधायक ने यह भी बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभागीय जेई प्रवीण शर्मा, सुरेश चौधरी, रामसहाय सिंह, कर्मवीर छोटे, विश्वजीत सिंह, अरण चौधरी, रामवतार चौधरी, महिपाल सिंह, केशव चौधरी, महाराज सिंह, रोहतास सिंह और सुभाष चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से अब बरसात में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और किसानों की उपज ले जाने वाले वाहन आसानी से गांवों तक पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page