Hamara Hathras

Latest News

सासनी 19 अप्रैल । खंड अखईपुर के ग्राम खोराना में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट योगेश कुमार रावत द्वारा किया गया। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। इस अवसर पर पूरा वातावरण ‘जय श्री परशुराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके शस्त्र और शास्त्र का समन्वय हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना सिखाता है। युवा पीढ़ी को उनके संयम और संकल्प से सीख लेनी चाहिए। यात्रा के संयोजक ह्रदेश रावत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यात्रा में सुसज्जित झांकियां और भक्ति संगीत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस माध्यम से संदेश दिया गया कि राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को एकजुट होना अनिवार्य है। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, सर्वेश रावत, सत्येंद्र पहलवान, बिपिन रावत, सनी रावत, प्रधान मोहन रावत, कृष्ण कुमार रावत, ओम शंकर रावत, अभिषेक रावत, अमन भार्गव, कुलदीप कौशल, दीपक कौशल, हेता तिवारी, राकेश कुमार रावत, जगदीश भारद्वाज, विवेक रावत, नरोत्तम सिंह, रामवीर रावत, कृष्णा रावत, विमल रावत, बृजेश रावत, भोला पहलवान, गब्बर दादा, प्रेम शंकर रावत, राम शंकर रावत, वाटर गुरु, कुन्नू पंडित, शिव शर्मा, गणेश भारद्वाज, विक्रम सिंह और रोहित रावत सहित समस्त ब्राह्मण समाज व अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page