Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 24 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में “सेहत सही, लाभ कई” अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय गांव श्योरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार और टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आरजे नीलकांत ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन समय पर जांच और नियमित इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में स्वच्छता, पौष्टिक आहार और नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया गया। प्रधानाचार्या पूजा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page