हाथरस 21 फरवरी । शहर के सादाबाद गेट स्थित प्रतिष्ठित ‘बी प्राइम लैब्स’ (B PRIME LABS) में विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां निकाली गई हैं। लैब प्रबंधन द्वारा योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संस्थान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। वेतन का निर्धारण उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार (Interview) के दौरान तय किया जाएगा। संस्थान में मुख्य रूप से दो श्रेणियों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है –
-
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव : इस पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
-
लैब टेक्नीशियन : ब्लड टेस्टिंग और लैब संचालन में माहिर उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा (Resume) लेकर नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते हैं – बी प्राइम लैब्स (B PRIME LABS) दुकान नंबर 7, प्रथम तल, सादाबाद गेट, हाथरस।













