Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 10 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डिप्लोमा व बीटेक छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने शेखा झील के पास स्थित अमित ट्रेडर्स रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट का दौरा किया। विश्वविद्यालय से कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा व डायरेक्टर प्रो. महेश कुमार ने विद्यार्थियों को रवाना करते हुए व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान विभागाध्यक्ष राजकिरन सिंह, डा. मोहम्मद सलमान रहीश, विष्णु कुमार व गौरव सिंह मौजूद रहे। प्लांट पर इंजीनियर अजय ठाकुर व पप्पू शर्मा ने विद्यार्थियों को रेडी मिक्स कंक्रीट की उत्पादन प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और निर्माण सामग्रियों के गुणों की जानकारी दी। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page