Hamara Hathras

16/09/2024 6:30 pm

Latest News

हाथरस 16 सितंबर । कल रविवार को मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस के प्रांगण में स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थान सिंह कुशवाहा कमल आर्ट हाथरस एवं कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ आरएन सिंह कुशवाहा प्रवक्ता अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस ने किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन वीर बहादुर सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कुशवाहा फाउंडेशन, मुख्य अतिथि के रूप में थान सिंह कुशवाहा संस्थापक सरस्वती शिक्षा संगठन नगला मोती बरवाना हाथरस, डॉ सीजी मौर्य प्रवक्ता बांग्ला इंटर कॉलेज, राधेश्याम कुशवाहा, यसोवर्धन कुशवाहा, रामजीलाल कुशवाहा, पुष्कर कुशवाहा जिला प्रभारी दैनिक लालसा हाथरस, डॉ प्रभु दयाल कुशवाहा, अजय राघव, महिपाल सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा प्रधानाध्यापक ओमवती इंटर कॉलेज, विष्णु कुशवाहा प्रबंधक सुशीला देवी इंटर कॉलेज गंगीरी, टेकपाल कुशवाहा अध्यक्ष कुशवाहा क्षत्रिय संघ हाथरस, सुनील कुशवाहा महामंत्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ हाथरस, डॉ परमहंस जायस, सुनील कुशवाहा, अनिल कुशवाहा (केमिस्ट्री क्रैकर्स) डॉ केपी सिंह कुशवाहा ने किया।

इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 157 छात्र एवं सीनियर वर्ग के 49 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को परीक्षा का 90 मिनट का समय दिया गया। उसके उपरांत सभी पात्र भाइयों की ओएमआर शीट लेकर रिजल्ट की घोषणा की गई, जिसमें जूनियर वर्ग से प्रथम जयप्रकाश कुशवाहा, द्वितीय देवेंद्र कुशवाहा और तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ कुशवाहा रहे । सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान पर चंचल कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर शिवम कुमार, कुशवाहा और तृतीय स्थान पर चाहत कुमार कुशवाहा रहे। विजय प्रतिभागियों को संयोजक एवं मनचासिन अतिथियों ने मां शारदे का छवि का चित्र, प्रशस्ति पत्र एवम शील्ड देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक दुर्गेश प्रताप सिंह, लोकेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुशवाहा, धर्मेंद्र वर्मा, रामस्वरूप कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा, देवानंद कुशवाहा का योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष थान सिंह कुशवाहा ने सभी संयोजकों एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सभी प्रतियोगियों को जलपान कराकर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक प्रताप सिंह उप प्रबन्धक सरस्वती शिक्षा सदन नगला मोती बरवाना हाथरस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page