Hamara Hathras

Latest News

आगरा 11 अप्रैल । शारदा वर्ल्ड स्कूल के अर्ली लर्निंग सेंटर (ELC) में सत्र 2026-27 के लिए ओरिएंटेशन डे का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को स्कूल के सकारात्मक, सुरक्षित और सीखने से भरपूर वातावरण से परिचित कराना था। ओरिएंटेशन के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को नए शैक्षणिक सत्र के पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति एवं समग्र विकास पर आधारित दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, जिससे स्कूल और परिवार के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई मजेदार गतिविधियाँ जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, सेंसरी प्ले, म्यूजिक एंड मूवमेंट आदि आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी इन गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. गरिमा यादव ने कहा, हमारा उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को एक ऐसा वातावरण देना है, जहाँ वह आत्मविश्वास के साथ सीख सके और अपनी क्षमताओं को पहचान सके। ELC में हम सीखने को आनंदमय और अनुभवात्मक बनाने पर विशेष ध्यान देते हैं। अभिभावकों के सहयोग से ही हम बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर सकते हैं। यह ओरिएंटेशन इसी साझेदारी की एक मजबूत शुरुआत है। शारदा वर्ल्ड स्कूल – अर्ली लर्निंग सेंटर की को-फाउंडर श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कहा कि हम बच्चों के प्रारंभिक वर्षों को मजबूत नींव देने में विश्वास रखते हैं, जहाँ सीखना खेल-खेल में और स्वाभाविक रूप से होता है। हमारा पाठ्यक्रम इसी सोच को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हम अभिभावकों के साथ मिलकर एक सहयोगात्मक और प्रेरणादायक सीखने का माहौल बनाना चाहते हैं, ताकि हर बच्चा अपने भविष्य के लिए तैयार हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की सराहना की और नए सत्र के लिए उत्साह व्यक्त किया। यह ओरिएंटेशन डे बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page