Hamara Hathras

15/09/2024 4:10 pm

Latest News

अलीगढ़ 12 सितंबर । आनंद विहार से अयोध्या को जाने वाली गाड़ी संख्या 22426 वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर दिल्ली से नियमित सुबह सात बजे आएगी, जो कानपुर, लखनऊ होते अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह ट्रेन दोपहर 03:20 चलकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने अलीगढ़ वासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। दिल्ली-अयोध्या वंदेभारत ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। 16 अगस्त से अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा। अब अलीगढ़ के यात्रियों की अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों की मुराद पूरी हो सकेगी। आनंद विहार से अयोध्या को जाने वाली गाड़ी संख्या 22426 वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर दिल्ली से नियमित सुबह सात बजे आएगी, जो कानपुर, लखनऊ होते अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से यह ट्रेन दोपहर 03:20 चलकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें रोजाना अलीगढ़ से गुजरती हैं, मगर यहां पर ठहराव न होने से अलीगढ़ के यात्रियों को मायूसी हाथ लगती थी। पिछले दिनों संसद में पेश हुए बजट में लोगों को उम्मीद थी कि वंदे भारत ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव होगा। दैनिक यात्री और स्थानीय लोग लंबे समय से वंदे भारत, राजधानी समेत कुछ अन्य ट्रेनों के अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। खासकर अलीगढ़ से लखनऊ व अयोध्या की यात्रा करने वाले यात्री वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। आनंद विहार दिल्ली से अलीगढ़ तक का सफर इस ट्रेन से मात्र 70 मिनट में पूरा हो सकेगा। अलीगढ़ से कानपुर करीब ढाई घंटे में जा सकेंगे। अलीगढ़ से कानपुर, लखनऊ व अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के समय की बचत होगी और सफर भी आरामदायक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page