Hamara Hathras

14/09/2024 8:22 pm

Latest News

सादाबाद 14 सितम्बर । भाजपाई सदस्यता अभियान 2024 को सार्थक बनाने के लिए की जान से जुट गए हैं। बूथ स्तर पर नये सदस्य बनाए जा रहे हैं। शनिवार को आनंद नगर शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 289 पर बूथ अध्यक्ष जल सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। मंडल सह संयोजक चरण सिंह सागर ने तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सरकार द्वारा खेती किसानी, युवा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे अथक प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए उनके दूरगामी परिणामों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान मंडल संयोजक ओमवीर प्रधान, जितेंद्र गौतम, पवन अग्रवाल, आंसू गौतम, कुलदीप तिवारी, देव प्रकाश, छोटू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page