Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मार्च । भारत सरकार द्वारा संचालित ‘अटल बायो अभ्युदय योजना’ (AVYAY) के अंतर्गत बुधवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला और संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और वहां के स्टाफ ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया।

सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर हुई चर्चा

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना था, ताकि बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। संवाद के दौरान बुजुर्गों ने अपनी अनुभूतियां और जरूरतें साझा कीं, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें हर संभव मदद और विभागीय सुविधाओं का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

सत्र में उपस्थित जिला विकास अधिकारी (DDO) और जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बुजुर्गों एवं आश्रम के स्टाफ को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनकी गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

नगला भुस वृद्धाश्रम की टीम रही मौजूद

कार्यशाला में नगला भुस वृद्धाश्रम की ओर से मैनेजर नीतू मिश्रा और भंडार अधीक्षिका कोमल सिंह के साथ-साथ आश्रम का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। मैनेजर नीतू मिश्रा ने आश्रम की गतिविधियों और वहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिकों को उपहार और सम्मान स्वरूप जरूरी सामग्री भी भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page