Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 फरवरी । जेसीआई हाथरस ग्रेटर का 9वां अधिष्ठापन एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा से पधारे अधिष्ठापन अधिकारी जेसीआई कपिल अग्रवाल एवं जेसीआई प्रीत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा गणेश वंदना पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी गई। समारोह में जेसीआई ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष जेसीआई नरेश अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष जेसीआई दिनेश अग्रवाल को कॉलर स्थानांतरित कर पदभार सौंपा। अधिष्ठापन अधिकारी द्वारा नवीन अध्यक्ष को शपथ दिलाने के पश्चात सभी बोर्ड पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण कराई गई।नवीन कार्यकारिणी में सचिव के रूप में जेसीआई सौरभ अग्रवाल सर्राफ तथा कोषाध्यक्ष के रूप में जेसीआई अतुल अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। आईपीपी के रूप में जेसीआई नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेसीआई विवेक गर्ग एवं जेसीआई चिराग गोयल, उप सचिव जेसीआई तुषित वार्ष्णेय, बोर्ड सदस्य जेसीआई पुष्पेंद्र गोयल एवं जेसीआई पुनीत गर्ग नियुक्त किए गए। कोर कमेटी में जेसीआई रवि बिंदल, जेसीआई सुमित बंसल, जेसीआई रुपेश गर्ग एवं जेसीआई संजय गर्ग को शामिल किया गया। नेतृत्व टीम में जेसीआई प्रवीण अग्रवाल एवं जेसीआई वेंकटेश अग्रवाल रहे, जबकि अंकेक्षक एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जेसीआई राहुल जैन को सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन कपिल अग्रवाल एवं एकता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों अनुराग अग्रवाल सर्राफ, अमन अग्रवाल सर्राफ, नितिन अग्रवाल सर्राफ, सुधीर अग्रवाल एवं कौशल वार्ष्णेय को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में नवीन अध्यक्ष जेसीआई दिनेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में संगठन को समाज सेवा, नेतृत्व विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित भाव से आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page