Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 मार्च । कस्बे में पारिवारिक कलह से परेशान एक ट्रक चालक ने खुद को आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया था, जिसके बाद उपचार के दौरान दिल्ली में उनकी मौत हो गई। घटना मुकेरखाना नई बस्ती स्थित मौहल्ला राजनगर की है। यहां के निवासी राजू वर्मा पुत्र रामजीलाल ने बीते 15 मार्च, रविवार शाम पारिवारिक कलह के कारण अपने घर की छत पर वनस्पति घी डालकर खुद को आग लगा ली थी। घर के अन्य सदस्यों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत छत पर पहुंचे। परिजनों और आसपास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजू वर्मा को नीचे उतारा। परिजन राजू वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा में भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में कई दिनों तक उपचार चलने के बाद बुधवार तड़के करीब 3 बजे राजू वर्मा का निधन हो गया। राजू वर्मा पेशे से ट्रक चालक थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page