
अलीगढ़ 01 अप्रैल । मंगलायतन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय महावीर जयंती महोत्सव संपन्न हुआ। सुबह भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, पूजन व विधान किया गया। शाम को भक्ति, स्वाध्याय एवं संगोष्ठी के माध्यम से उपस्थित जनों ने आध्यात्मिक लाभ लिया। कार्यक्रम प्रो. सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में हुए। छात्र नमन ने भगवान महावीर के पांच नामों की उत्तम व्याख्या करते हुए उनके बताए मार्ग को मोक्ष का साधन बताया। संयोजक मयंक जैन ने महावीर के सिद्धांतों को वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और शांति एवं सद्भाव के लक्ष्यों से जोड़ते हुए उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अंशिका जैन द्वारा प्रस्तुत मधुर पालना गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस दौरान जैन विद्यार्थियों के दल ने तीर्थधाम मंगलायतन का भ्रमण किया। गुजरात से पधारे पंडित हेमंत भाई गांधी, डा. जेपी दोषी, पंडित अशोक लुहाड़िया, पंडित सुधीर जैन, डा. सचिंद्र, पंडित समकित, पंडित अभिषेक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. सुमरवीर सिंह एवं संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, गोपेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह तथा छात्र सम्यक जैन, अंशिका जैन, अर्पित, अमन, शुभम, नमन, आर्जव, मनीष, आगम, आदित्य, सृष्टि, नेहल, सौम्या, हर्षित, अक्षत, अनुष्का का योगदान रहा।
























